क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला प्रदर्शनी में गोष्ठि/कार्यक्रम का किया आयोजन

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला प्रदर्शनी के प्रांगण में गोष्ठि/कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा0 राज्यपाल महोदया की मंशा के अनुरूप जनपद में क्षय रोग से पीड़ित बच्चों/व्यक्तियों को स्वस्थ करने के लिए गोद लेने के क्रम में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा गोद लिए 02 बच्चों को पोषाहार के पैकेट वितरित करते हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस मौके पर बच्चों के परिजनों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करते हुए कहा कि बच्चों को पोषक आहार खिलाते हुए उनका विशेष ख्याल रखे। सीएमओ से जनपद में क्षय रोग से पीड़ित बच्चों के बारे में जानकारी हासिल करते हुए निर्देशित किया गया कि टीबी मरीज को आवश्यक उपचार एवं पौष्टिक आहार नियमित रूप से दिलाते हुए उन्हें नियमित जाँच व संतुलित पोषक आहार लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

इस अवसर पर सीडीओ अभिषेक पाण्डेय, सीएमओ डॉ0 विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 प्रशान्त कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा, उप जिलाधिकारी सदर मोनिका सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।