जिला जेल का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा किया गया किया गया निरीक्षण

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलन्दशहर के निर्देशानुसार दिनांक 24.03.2022 को जिला कारागार, बुलन्दशहर का सुमन तिवारी, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलन्दशहर द्वारा निरीक्षण किया गया।


उक्त निरीक्षण/शिविर मंे सुमन तिवारी, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलन्दशहर द्वारा बन्दियों को उनके कानूनी अधिकार, लीगल एड क्लीनिक तथा उनके वादों में पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा नशा मुक्ति, गरीबी उन्मूलन, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना आदि के विषय में भी विस्तार से बताया।