क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लगातार करूंगा प्रयास: मामन

Spread the love

IN8@पिनगवां…. विधायक मामन खान इंजीनियर ने कहां की क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता से चुनाव के समय में जो वादे किए थे, उन सभी वादों को धीरे-धीरे पूरा करने का लगातार प्रयास कर रहा हूं। इतना ही क्षेत्र के लोगों का जो प्यार उनके लिए पहले था, वह प्यार और सम्मान उनके लिए लगातार और बढ़ता जा रहा है। इससे वह ओर उर्जावान होकर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं ।

इससे पहले क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में पहुंचने पर विधायक मामन खान का लोगों ने भव्य स्वागत किया और कहा कि क्षेत्र के लोगों को जो उम्मीद और भरोसा विधायक मामन खान पर था वह उन पर खरे उतरते नजर आ रहे हैं । मामन खान इंजीनियर ने दर्जन भर गांवों के लोगों से कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार लड़ते रहेंगे और सभी समस्याओं का समाधान कराते रहेंगे । उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में बिजली पानी की समस्या है लेकिन वो लगातार उनको दूर करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।