खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बल्लीमारान के कुतुब रोड स्थित हेरिटेज म्यूजियम स्थल का किया निरीक्षण

  • कैबिनेट मंत्री ने हेरिटेज म्यूजियम के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने के लिए दिए आवश्यक निर्देश*
  • केजरीवाल सरकार राजधानी दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों को  संरक्षित करने की दिशा में काम कर रही है- इमरान हुसैन
  • हेरिटेज म्यूजियम दिल्ली के लोगों को उनकी समृद्ध विरासत को समझने में मदद करेगा-इमरान हुसैन

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कुतुब रोड स्थित हेरिटेज म्यूजियम जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। मंत्री इमरान हुसैन ने कुतुब रोड स्थित हेरिटेज म्यूजियम स्थल पर निगम पार्षद मो.सादिक के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हेरिटेज म्यूजियम दिल्ली के लोगों को उनकी समृद्ध विरासत को समझने में मदद करेगा। यह म्यूजियम चित्रों और ध्वनियों का एक समृद्ध संग्रह होगा। जिससे पुरानी दिल्ली के ट्रेड और कम्युनिटी की पुरानी स्मृतियों को जीवित रखेगा ।

दिल्ली के बल्लीमारान में कुतुब रोड स्थित हेरिटेज म्यूजियम के निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि केजरीवाल सरकार राजधानी में विभिन्न  ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने की दिशा में तेज़ी से काम कर रही है। ऐतिहासिक इमारतों में खूबसूरत प्रतीकों में से एक कुतुब रोड स्थित शहर का हेरिटेज म्यूजियम है, जो अब सांस्कृतिक विरासत म्यूजियम में परिवर्तित होने जा रहा है। यह पुरानी  दिल्ली के 350 वर्षों के इतिहास की यादों को चित्रित करने का प्रयास करेगा।

इमरान हुसैन ने बताया कि दिल्ली में ऐतिहासिक इमारतें समय के साथ देश के विकास का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने देश को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए ऐतिहासिक इमारतों के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि  हेरिटेज म्यूजियम के पुर्नोद्धार का मकसद दिल्ली की विरासत और संस्कृति को संरक्षित करने का है ।

इमरान हुसैन ने कहा कि हेरिटेज म्यूजियम दिल्ली के लोगों को उनकी समृद्ध विरासत को समझने में मदद करेगा। यह म्यूजियम चित्रों और ध्वनियों का एक समृद्ध संग्रह होगा। जिससे पुरानी दिल्ली के ट्रेड और कम्युनिटी की पुरानी स्मृतियों को जीवित रखेगा। यह हेरिटेज म्यूजियम शाहजहांनाबाद और इसकी परंपराओं के स्थानीय पहचान और गौरव को मजबूत करने में मदद करेगा और स्थानीय कम्युनिटी के भीतर संवाद का भी एक मंच प्रदान करेगा।हेरिटेज म्यूजियम में शाहजहांनाबाद की कलाकृतियों और दुर्लभ तस्वीरों के झरोखों को भी प्रदर्शित किया जायेगा ।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में विरासत स्थलों और ऐतिहासिक दरवाजे सहित सभी ऐतिहासिक संरचनाओं को रेड स्टोन पत्थर से उनकी मूल संरचना के साथ पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। इन स्थानों के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसका रेस्टोरेशन मूल सामग्री और निर्माण तकनीकों, संरचनात्मक रेट्रोफिटिंग तकनीक के अनुसार विरासत संरचनाओं का संरक्षण के अनुरूप किया जाना चाहिए ।