चारा लेने गई छात्रा से छेड़छाड़

Spread the love

सुरेंद्र भाटी@ बुलंदशहर- बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी खेतों से चारा लेने जाती कक्षा आठ मैं पढ़ने वाली छात्रा से दूसरे समुदाय के दो युवकों ने की छेड़छाड़ पीड़िता के पिता ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी |

जानकारी के अनुसार औरंगाबाद थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 14 वर्षीय एक किशोरी रोजाना की तरह अपने खेतों से पशुओं के लिये चारा लेने जा रही थी| छात्रा का आरोप है कि दूसरे समुदाय के दो युवक उक्त छात्रा का पीछा करते है और उस पर अश्लील फब्तियां कसते है बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 11 बजे छात्रा खेतो पर जा रही थी| तभी रास्ते मे आदिल ओर उसके कुछ साथियो ने छात्रा का पीछा किया और अश्लील हरकते करने लगे।

पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी मौके से भाग खड़े हुए पीड़िता ने घर पहुँच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना से गुस्साए पीड़ित परिजन जब आरोपी के घर पहुँचे तो आरोपी के परिजन पहले ही फरार हो गए बाद में परिजन थाने पहुँचे ओर दो आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी|

उधर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर गांव सूरजपुर टीकरी निवासी आदिल और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| मामले की जांच की जा रही है ।