दीपक वर्मा@ शामली। कांग्रेस द्वारा मंगलवार को भी गरीब व असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरित करने का कार्य जारी रहा । जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांगे्रस कमेटी द्वारा लाॅक डाउन के कारण गरीब व असहाय लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार के निर्देश पर कांग्रेस कार्यालय पर महारसोई का शुभारंभ किया गया है जहां प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव बिडौली, काला माजरा, केरटू में गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए वहीं झिंझाना रोड स्थित नहर पुल व बनत रोड पर भी राह चलते गरीब व असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक पंकज मलिक, सत्यम सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, सुल्तान सिंह, श्यामलाल शर्मा, महेन्द्र शर्मा, ब्रहमपाल गर्ग, प्रवीण तरार, डा. चैनसिंह पुंडीर, धर्मेन्द्र कांबोज, जावेद खान, विष्णु शर्मा, राकेश शर्मा, डा. राजीव वशिष्ठ, राजेश मिश्रा, ब्रजपाल राणा आदि मौजूद रहे।
Related Posts
साप्ताहिक बंदी में सुनसान रहे बाजार
दूध, फल व सब्जी की दुकानें खुली, हुई खरीददारीदीपक वर्मा@ शामली। लाॅक डाउन में रविवार को साप्ताहिक बंदी का पूरा…
जारी रहा भीषण गर्मी का प्रकोप, लोग मुहाल
सूख नहीं है लोगों का पसीना, जनजीवन अस्त-व्यस्तदीपक वर्मा@ शामली। गुरुवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने से…
अवैध पशु कटान में चार गिरफ्तार
संवाददाता@ कैराना। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन स्थानों पर छापेमारी करते हुए अवैध पशु कटाने के आरोप में…
