गांव फरीदा बांगर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप व निषादराज की जयंती

Spread the love

IN8@बुलंदशहर,(भरत निषाद):सोमवार को पूरे देश में महर्षि कश्यप एवं भगवान श्री राम के सखा महाराजा निषादराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बुलंदशहर जिले के थाना नरसैना क्षेत्र के गांव फरीदा बांगर में भी महर्षि कश्यप व निषादराज की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का आयाेजन निषाद पार्टी एवं राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के तत्वावधान में किया गया।

जयंती समारोह कोरोना के चलते सीमित लोगों के साथ ही मनाया गया। कार्यक्रम में मह​र्षि कश्यप व निषादराज की पूजा-अर्चना की गई। गणमान्य लोगों ने समाज को एकजुट होकर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर निषाद पार्टी के स्याना विधानसभा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह निषाद,उपदेश कुमार निषाद, जितेन्द्र,रामवीर सिंह,अनिल केवट,मनोज,बलेश निषाद अ​ादि समाज के लोग उपस्थित रहे।