IN8@ हिसार, : राज्यसभा सांसद जनरल डी.पी.वत्स ने अपने सांसद निधि कोष से मिर्जापुर ग्राम पंचायत को पांच हजार लीटर पानी का टैंकर भेंट किया है। याद रहे गांव में पिछले दिनों आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में सांसद वत्स के आगमन पर ग्रामीणों ने उनसे पानी की समस्या बताते हुए पानी के टैंकर की मांग की थी। आज सांसद ने गांव में टैंकर पहुंचा दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मिर्जापुर के सरपंच राजवीर सिंह, ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान जयप्रकाश कौशिक, लै. हवासिंह, वैलफेयर सोसायटी के उपप्रधान विष्णुदत्त कौशिक के अलावा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सांसद डी.पी.वत्स का आभार प्रकट किया।
Related Posts
हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाददाता @ गन्नौर । राजपुर गांव में गोली मारकर हत्या करने के प्रयास के आरोपी को राजुलू गढी चौकी पुलिस…
धीरज अहलावत की मौत को लेकर अहलावत खाप के लोग भड़के,जाम लगाया
IN8@झज्जर…पिछले माह ग्ररूग्राम से गायब होने के बाद दिल्ली की माइनर में मिले गांव डीघल के धीरज अहलावत की मौत…
गुरुग्राम में 24 घंटे में मिले 324 नए कोरोना संक्रमित
IN8@गुरुग्राम….मार्च के महीने में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ गई है। गुरुग्राम में साढ़े तीन महीने में सबसे…
