पुलिस की मोजूदगी में टोल कर्मियों व ग्रामीणों में झड़प

जबरन टोल वसूलने पर भड़के पांच गांवों के लोग
टोल गेट तोड़कर लगाया जाम
IN8@नरवाना : वाहनों का टोल फ्री करवाने की मांग को लेकर हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित बदोवाल टोल प्लाजा पर शनिवार को पुलिस की मोजूदगी में टोल कर्मियों व ग्रामीणों की बीच झडप हो गई। जबरन टोल वसूलने पर आस पास के पांच गांवोंं के लोग भड़क गए और टोल कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

ग्रामीणों ने टोल के गेट तोड़कर जाम भी लगाया। सूचना मिलते ही शहर पुलिस व सदर पुलिस मौके पर पहुची और ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रमीण टोल माफ की मांग पर अडे रहे। ग्रामीणों के नही मानने पर एसडीएम जयदीप कुमार, डीएसपी साधु राम व नायब तहसीलदार विरेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुचें और टोल नही लेने की मांग पूरी करके ही ग्रामीणों को मनाया। टोल अधिकारियों द्वारा गांव व नरवाना का टोल फ्री की घोषणा के बाद ग्रामीण मानें। लगभग दो घंटे तक टोल प्लाजा पर हंगामा रहा। इस दौरान टोल से गुजरने वाले वाहनों क ो भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय टोल प्लाजा का निर्माण किया गया था तो आस-पास के गांवों का टोल नही लगने की मांग रखी थी। जिसके बाद आस-पास के गांवों के लोगों का टोल नही लगता था लेकिन टोल कर्मचारियों की दादागिरी के कारण पिछले कई दिनों से आस-पास के ग्रामीणों के भी टोल वसूलने शुरू कर दिए। जिस पर ग्रामीणों द्वारा एतराज जताया गया लेकिन अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नही आए और जबरन लोगों से टोल वसूलना शुरू कर दिया। आस-पास के ग्रामीणों ने इस बारे प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन कोई समाधान नही निकला तो ग्रामीणों ने टोल कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बता दे कि शनिवार को सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण टोल प्लाजा पर पहुंच गए और टोल गेटों को तोडऩा शुरू कर दिया। इस दौरान टोल सुरक्षा कर्मियों व ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सदर थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह व शहर थाना प्रभारी राकेश राणा ने ग्रामीणों को समझाकर बुझाकर शांंत किया और पांच लोगों की कमेटी बनाकर अधिकारियों से मिलाकर पहले की तरह टोल माफ करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर फिर से उनसे टोल फीस की मांग की गई तो आंदोलन की शुरूआत की जाएगी। एसडीएम जयदीप कुमार ने टोल कर्मियों की मौजूदगी में कहा कि जब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकलता है तब तक इन 6 गांवों के लोगों को टोल देने की आवश्यकता नहीं है। शहर थाना प्रभारी राकेश राणा ने कहा कि टोल व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों की मांग पूरी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों वापिस अपने घरों को लौट गए। पुलिस सूचना मिलते ही टोल प्लाजा पर पहुंच गई थी। अब टोल प्लाजा पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।