गेसूपुर में कुत्ते लडने पर मालिक भी आपस में भिडे कई घायल

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : बुगरासी शुक्रवार देर शाम थाना नरसेना के गाँव गेसूपुर निवासी सुखबीर व महेन्द्र के पालतू कुत्ते आपस में लड पडे।कुत्तों को लडे देख दोनो मालिक भी भिड गये आरोपी महेन्द्र सचिन विनीत ने सुखबीर पुत्र धनश्याम के पुत्र आकाश सुरेन्द्र बहन रेनू व माँ रामवती को लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलूहान कर दिया|

और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये पीडित सुखबीर ने आरोपियों को नामजद कर थाने में तहरीर दी है स्थानीय पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर घायलों को ऊँचागाँव सरकारी अस्पताल भेज दिया है ।