गैंगस्टर में फरार 15 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार

Spread the love

गाजियाबाद। गैंगस्टर में फरार 15 हजार इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच एवं सिहानी गेट थाने के एसएचओ नरेश कुमार शर्मा की टीम ने गिरफ्तार किया है। एडीसीपी क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा १५ हजार का इनामी बदमाश सिहानी गेट थाना क्षेत्र में आने वाला है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लोहिया नगर से उस्मान पुत्र मौहम्मद असलम निवासी बसधाड़ा शाहपुर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी पिछले काफी समय से थाना नंदग्राम से गैंगस्टर मामले में फरार चल रहा था। जिसकी रिगफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज है। जिसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।