दीपक वर्मा@ शामली। पशु पक्षी जीव जंतु गौसेवा परिवार समिति द्वारा रविवार को नवीन मंडी स्थित गौशाला में गौमाताआंे के भोजन की व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल लाकडा चैहान ने भी गौमाताओं को चारा खिलाया, वहीं बंदरों व कुत्तों को भी भोजन दिया गया। जानकारी के अनुसार श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित पशु पक्षी जीव जंतु गौसेवा परिवार समिति द्वारा रविवार को नवीन मंडी स्थित अस्थायी गौशाला में गौमाताओं के भोजन की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल लाकड चैहान रहे जिन्होंने गौमाताओं को हरा चारा खिलाया, साथ ही बंदरों व कुत्तों को भी भोजन कराया गया। अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि 6 अपै्रल से समिति द्वारा जीव जंतु, पशु पक्षियांे को उनकी आवश्यकतानुसार भोजन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 31 मार्च 2021 तक जारी रहेगा। इस अवसर पर नंदकिशोर मित्तल, आशीष संगल, अरूण जैन, रोबिन गर्ग, नीरज गौतम, मनीष मित्तल, अर्पित मित्तल, सोनू सैनी, मनीष मित्तल, अमरीश संगल आदि भी मौजूद थे।
Related Posts
खुले बाजार में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग
दीपक वर्मा@शामली। जिला कांग्रेस कमेटी ने सहकारी समितियों में खाद की कमी होने पर किसानों को हो रही परेशानियों को…
पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि पर भडकी कांग्रेस
शहर में बिना तेल की बाइकों को खींचकर निकाला पैदल मार्चसरकार से तेलों के दाम वापस लेने की मांगदीपक वर्मा@…
बेटियों के लिए सुरक्षित नही शामलीः 14 साल की बेटी का अपहरण, दुष्कर्म
पिता के लिए रोटियां ले जारी आठ साल की बच्ची से भी हैवानियत की कोशिशकांधला और गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में पेश…
