सुरेन्द्र भाटी @ बुलन्दशहर: नगर पालिका बुलन्दशहर द्वारा राधानगर बाईपास पर संचालित कान्हा गौशाला का आज जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने निरीक्षण करते हुए गौवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, पानी, स्वास्थ्य परीक्षण आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। गौशाला में कमजोर गौवंशों की अच्छी देखभाल के लिए केयरटेकर को निेर्देशित किया गया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निरन्तर गौशाला में गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार करने के लिए निर्देशित किया। गौशाला परिसर में कच्ची जगह पर इन्टरलाॅकिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गौशाला परिसर की खाली जमीन पर सफाई कराते हुए गौवंशों के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री अभय कुमार मिश्र, एसडीएम डाॅ0 सदानन्द गुप्ता, सीओ राघवेन्द्र कुमार मिश्र, ईओ नगर पालिका उपस्थित रहे।
Related Posts
27वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबाल मैच प्रतियोगिता का जिलाधिकारी, द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया गया समापन
सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर27वीं अन्तर्जनपदीय पुरुष/महिला पुलिस फुटबाल मैच प्रतियोगिता-2023 का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा किया गया था।…
पंचायत राज केबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया 40 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : ग्रामीण क्षेत्र में किये जाने वाले विकास के लिए 40 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करने…
समाधान दिवस में आई चार शिकायत
सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़ गौरीशंकर-माह के चौथे शनिवार को कोतवाली में लगे समाधान दिवस में चार शिकायतें आई। जिनका तत्काल निस्तारण…
