घर के अंदर मदरसा चलाने की शिकायत

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कस्बा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान में मदरसा चलाने पर कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिन्दू जागरण मंच ( युवा) जिलाध्यक्ष पंकज सैनी, शैलेन्द्र परमाल, तनुज, लोकेश सिंंघल आदि के हस्ताक्षर युक्त तहरीर में आरोप है कि मदरसा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया मामला प्रशासन से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट भेजी जा रही है।