घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर दी तेजाब डालने की धमकी

Spread the love


ककोड़ कोतवाली के गांव में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।गांव निवासी युवती ने दर्ज मुकदमे में बताया कि गुरुवार रात वह अपने परिजनों के साथ घर के आंगन में सोई हुई थी।

12 बजे किसी ने उसका कंबल उतारा तो पता चला कि वह पड़ौसी युवक था। आने का कारण पूछने पर आरोपी ने चुप रहने की बात कहकर मुंह पर तेजाब डालने की धमकी दी। तथा जबर्दस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर दीवार फांदकर फरार हो गया। शोरगुल सुनकर भाई और मां घटना की बाबत जानकर आरोपी के घर शिकायत करने गये। तो आरोपी के परिजनों ने गालीगलौज की। 


कोट्स
पीड़िता की तहरीर पर आरोपी आदिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मैडीकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दविश दी जा रहीं हैं।
विनय कुमार कार्यवाहक प्रभारी, कोतवाली ककोड़