घायल पूर्व सैनिक की उपचार के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों ने एनएच 91शव रखकर लगाया जाम


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के चोला थाने के गांव पचौता में शुक्रवार दोपहर मामूली कहासुनी होने पर एक परिवार के लोगों ने दूसरे पूर्व सैनिक के परिवार पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीररूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तरफ से महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। घायल पूर्व सैनिक की उपचार के दौरान मौत हो गई।


गांव निवासी भीष्म सिंह पुत्र अंगद सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शुक्रवार की दोपहर को उसका भाई विजयपाल अपनी पत्नी गुड्डी देवी व पुत्र इन्द्रपाल के साथ खेतों से बुग्गी से लौट रहा था। जैसे ही वह सल्लू के मकान के सामने पहुंचे तभी सल्लू ,उसकी पत्नी सुमन और तीन बेटों अरूण, तरुण व कृष्ण ने अचानक धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें तीनों गंभीररूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में विजयपाल व गुड्डी को हायर सेंटर रैफर किया गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि खेतों पर सल्लू व विजयपाल के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। विजयपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जिसके बाद एनएच 91 पर ग्रामीणों ने मृतक रिटायर्ड फौजी के शव को एनएच 91 पर रखकर जाम लगा दिया बीते कल थाना चोला क्षेत्र के गांव पचौता में दो पक्षों में खूनी संघर्ष में रिटायर्ड फौजी हो गया था गंभीर घायल। घायल रिटायर्ड फौजी की आज ईलाज के दौरान हो गई थी मौत।


रिटायर्ड फौजी की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर लगाया जाम,मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगाया जाम सैकड़ों महिलाओं लोगो ने बीच रोड पर बैठकर जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की पुलिस के घंटों समझाने के बाद परिजनों ने खोला जाम, पुलिस का दावा है कि जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी लगभग डेढ़ घंटे तक एनएच 91 पर थम गया था ट्रैफिक जिससे आमजन को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा