चिंगारी से ईख की फसल जली

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर चोला।थाने के गांव निठारी निवासी ओमपाल पुत्र उदलसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खेत रेलवे लाईन के बराबर में हैं। शुक्रवार को उसकी दो वीघा ईख की फसल जल कर राख हो गई।

आग पर जैसेतैसे काबू पाया। आशंका जताई हैं कि लाईन पर काम करने वाली मशीनों की चिंगारी से फसल को आग लगी हैं। थाना प्रभारी रामवीरसिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।