जनपद में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर देश की आजादी की 75वीं सालगिराह मनाए जाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज 21 जून को मनाए जा रहे 08 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जनपद बुलंदशहर में भी ‘मानवता के लिए योग’ थीम के आधार पर ही विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में जनपद मुख्यायल पर यमुनापुरम स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जल शक्ति राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दिनेश खटीक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, विधायक सदर प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, अध्यक्ष नगर पालिका बुलंदशहर मनोज गर्ग एवं पुलिस-प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा कर्नाटक के मैसूर पैलेस गार्डन में किये गए योग कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण किया गया जिसे उपस्थित जनों द्वारा देखा गया।
इस अवसर पर मंत्री ने सम्बोधित करते हुए उपस्थित जनों एवं जनपदवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। उन्होंने योग की महत्ता को बताते हुए कहा कि हमें योग को अपनाते हुए स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना है।

अपनी नित्य दिनचर्या में सम्मिलित करें। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की देन है जिसे आज विश्व में अन्य देशों के द्वारा भी अपनाया गया है जिसके फलस्वरूप आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाता है। योग की महत्ता को समझते हुए ही विश्व भर में योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।


कार्यक्रम में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने सम्बोधित करते हुए सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को तनाव मुक्त रखने के लिए योग एक अच्छा माध्यम है।

इसलिए हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर न लेकर उसे अपनी दिनचर्या में सम्मिलित कर स्वयं को स्वस्थ रखना है। योग करने से मन को एकाग्रचित्त रखने के साथ ही तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक परेशानियों से भी निजात पा सकते हैं। इसलिए प्रतिदिन योग करते हुए अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखे। इसके साथ ही अन्य लोगो को भी योग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिनके द्वारा नित्य योग किया गया है उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से उन्हें कोरोना से कोई हानि नहीं पहुंची है।

इसलिए हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योगाभ्यास करने की आवश्यकता भी है।
योग कार्यक्रम में योग शिक्षक जितेन्द्र कुमार एवं संजय कुमार द्वारा अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित जनों को योग की विभिन्न क्रियाओं को कराया गया। योग कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।