जन-जन ने ठाना है लोकदल के गठबंधन को जिताना है : प्रो. किरनपाल सिंह

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शिकारपुर : विधानसभा गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मंत्री किरनपाल सिंह, ने कई गांवों में डोर टू डोर जन-सम्पर्क किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने इतनी महंगाई कर दी है जनता अब भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है।

जनता का विश्वास सपा गठबंधन की ओर जा रहा है अब जनता ने मन बना लिया है पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दुबारा मुख्यमंत्री बनाना है उत्तर प्रदेश में विकास कराना है इस मौके पर पिन्टू प्रमुख, निक्की, रिंकेश वत्स, निखिल शर्मा, रोविन चौधरी, बांबी प्रधान, तस्लीम, कुलदीप चौधरी, रिंकू प्रधान, सचिन, दुर्गेश शर्मा, भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।