जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@चोला। क्षेत्र के गांव रूपवास पचगाई स्थित जनता इंटर कॉलेज में गुरुवार को राजपूत सभा महाराणा प्रताप सेवा संस्थान ने नामचीन मोबाईल कंपनी व केएम पॉवर सॉल्यूशन आयशर के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए।

बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कार्यक्रम में अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए। इस मौके पर एएसपी शशांक सिंह, राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, जिला वार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन राघव, विद्यालय प्रबंधक बहादुर सिंह, अनुपमा, पूनम राणा, विजय चौहान, संजीव तौमर आदि मौजूद रहे।