जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें वितरित : सुधीर सिंगला

IN8@गुड़गांव…अखिल भारतवर्षीय श्रीचौरासिया ब्राह्मण महासभा ने अपना स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि गुड़गांव के विधायक सुधीर सिंगला थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम पार्षद अश्वनी शर्मा ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश शर्मा एडवोकेट पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद थे। इस अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 50 सिलाई मशीनें वितरित की गई। इस पावन अवसर पर समाज की वेबसाइट का भी विमोचन किया गया।
विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि कोई भी जातिगत संस्था व सामाजिक संस्था अपने विकास कार्यों के लिए जानी जाती है। आज अखिल भारतवर्षीय श्रीचौरासिया ब्राह्मण महासभा ने जो यह पुनीत कार्य किया है। उसकी मैं प्रशंसा करता हूं। जरूरतमंद महिलाओं को जो सिलाई मशीन दी है। उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी है। वह अपने आप में एक मिसाल है। ब्राह्मण समाज अपने कर्मों से भारत व दुनिया में जाना गया है। उन्होंने समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने के लिए भी समाज से आह्वान किया। उन्होंने ब्राह्मण संस्थाओं की हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
निगम पार्षद अश्वनी शर्मा ने कहा कि कोई भी समाज बिना भाईचारे के तरक्की नहीं कर सकता। समाज को संगठित रहने की अति आवश्यकता है। जब हम संगठित रहेंगे तो हम किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं । इसलिए हमें सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। भवन के जीर्णोद्धार के लिए जितने भी पैसे की जरूरत पड़ेगी । आप हमें प्रपोजल बनाकर दो , हम सरकार को भेजेंगे जल्द से जल्द मंजूर कराएंगे। इस अवसर पर उन्होंने अपने कर कमलों द्वारा वेबसाइट का विमोचन किया।वेबसाइट तैयार करने वाले पुष्पेंद्र भारद्वाज इंजीनियर व निर्मल इंजीनियर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डीडी शर्मा अध्यक्ष, सुरेश शर्मा एडवोकेट , स्नेह लता शर्मा, महामंत्री प्रदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा, डॉ चंद्रसेन शर्मा, जगदीश शास्त्री, सतीश भारद्वाज, भूपेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, झाड़सा ब्राह्मण सभा अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा, नमो सेना हरियाणा अध्यक्ष गगनदीप चौहान,ऑटो चालक संघ महामंत्री योगेश शर्मा, सुरेश नजफगढ़, रमेश शर्मा ,रघुनंदन शर्मा, राजपाल शर्मा आदि मौजूद थे।