जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़।गौरीशंकर-कोतवाली के गांव धनौरा निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह ने चार दिन पहले फोन पर जान से मारने की धमकी देने पर थाना गुलावठी के भटौना निवासी सुमित पुत्र जुगेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी को बुलंदशहर रोड़ स्थित पैट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर नाजायज तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जीतू से दुश्मनी की बात कबूल की।

गौरतलब हो कि जीतू के दादा कालीचरन भगतजी की करीब डेढ वर्ष पहले तथा भाई संदीप की सात महीने पहले हत्या हो चुकीं है।