जिलाधिकारी ने छठ पूजा पर्व को लेकर वलीपुरा नहर का किया निरीक्षण

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विगत दिवस जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने वलीपुरा नहर का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को कराये जाने के दिये गए निर्देश के अनुपालन में कराये गए कार्यो का सत्यापन करने के लिए रात्रि 9 बजे औचक रूप से वलीपुरा नहर का निरीक्षण करते हुए छठ पूजा के लिए घाट पर कराये गए कार्यो का जायजा लिया।

घाट साफ सफाई एवं अन्य कार्यो को कराया गया है। छठ पूजा अर्चना के मौके पर घाट पर प्रकाश, पेयजल, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम आदि व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिए गए।