जिलाधिकारी व एसएसपी ने नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन की की जा रही तैयारियों का किया निरीक्षण

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए नगर निकाय बुलंदशहर, गुलावठी, औरंगाबाद के लिए तहसील सदर में करायी जा रही नामांकन प्रक्रिया हेतु तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर गजेन्द्र सिंह तथा सम्बंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

नामांकन प्रक्रिया के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए तहसील सदर में अलग अलग निकायों हेतु चिन्हित किये गए नामांकन स्थल का निरीक्षण किया गया। निर्देशित किया गया कि तहसील के प्रवेश द्वार से ही बुलंदशहर, गुलावठी, औरंगाबाद नगर निकाय के नामांकन के लिए बैरिकेटिंग करते हुए रास्ते बनाये जाए। रास्तो पर सम्बंधित निकाय का नाम भी लिखा जाए जिससे नामांकन करने आने वाले लोगों को जाने में परेशानी न हो।

इसके साथ ही बैरिकेटिंग करते हुए पुलिस ड्यूटी भी लगाई जाए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आने वाले लोगों के वाहनों हेतु पार्किंग चिन्हित कर वाहनों को वही खड़ा कराया जाए। थानाध्यक्ष कोतवाली देहात को निर्देशित किया गया कि तहसील के प्रत्येक द्वार का भृमण करते हुए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।