जिला प्रदर्शनी में जिलाधिकारी ने उद्योग मंडल प्रदर्शनी का फीताकाटकर शुभारंभ किया

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में लगाई गई उद्योग मंडप प्रदर्शनी का जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

उद्योग मण्डप प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उद्यमियों द्वारा अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार एवं बिक्री के उद्देश्य से स्टाॅल लगाये गये। जिलाधिकारी ने स्टाॅलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न प्रकार के उत्पादों के संबंध में जानकारी हासिल की।

उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये जिससे अधिक से अधिक लोगों द्वारा प्रदर्शनी में आकर अपने मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न उत्पादों का लाभ उठाया जा सके। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती मीनू राणा, उपायुक्त उद्योग योगेश कुमार, प्राचार्य डायट उपस्थित रहे।