जीतेश शर्मा हो सकते है आगामी विधानसभा चुनाव में सिकंदराबाद से आप प्रत्याशी

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर। ग्राम ख्वासपुर के युवा चेहरा तथा सुर्खियों मे रहने वाले जीतेश शर्मा को आम आदमी पार्टी ने विधान सभा प्रभारी बुलंदशहर के पद पर नियुक्त किया है। ब्राह्मण हत्याओं की आवाज उठाने वाले तथा उत्तर प्रदेश सरकार को ब्राह्मण हत्या वाली सरकार बताने वाले तथा ब्राह्मण समाज के लिऐ ब्राह्मण टीम बनाने वाले जीतेश शर्मा को जब से आम आदमी पार्टी ने सिकंदराबाद विधानसभा प्रभारी बनाया है l

तब से युवाओं में अलग जोश देखने को मिल रहा है। शर्मा गांव गांव गांव जाकर लोगो से मिलकर मौजूदा विधायक के खिलाफ पोल खोल अभियान चला रहे है lजीतेश शर्मा को आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव मे प्रत्याशी बना सकती है। जीतेश शर्मा ब्राह्मण चेहरा है औऱ सिकंदराबाद मे ब्राह्मण वोट करीब 40 हजार है।

जब से जीतेश शर्मा मैदान में आए हैं तब से सभी प्रत्याशियों की हालत खराब हो रही है।शर्मा युवाओं में काफी लोकप्रिय है। और अगर जीतेश शर्मा को आम आदमी पार्टी प्रत्याशी बनाती है तो मौजूदा विधायक को काफी नुकसान हो सकता है। जीतेश शर्मा आम आदमी पार्टी से अकेले ब्राह्मण चेहरा होंगे। जीतेश जब बोलते है तो जनता उनको गौर से सुनती है।