जेठ ने बुरी नीयत से विवाहिता को कमरे में खीचा

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशर के कोतवाली चोला क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। तथा उस पर तीन बच्चे हैं। जिनका भरणपोषण वह जैसेतैसे कर रही है।

उसका जेठ उससे बदतमीजी करता है।और उस पर बुरी नीयत रखता है। रविवार को वह अपने घर अकेली थी। तभी जेठ आया और उसे बुरी नीयत से कमरे में खीचने लगा। विरोध करने पर आरोपी जेठ ने गालीगलौज कर मारपीट की। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना पुलिस ने छोड़ दिया।

छूटने पर आरोपी ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।