झोपड़ी में लगी आग, 2 पशुओं की मौत

Spread the love

IN8@तावडू…. उपमंडल के गांव पचगांव में अज्ञात कारणों से 1 कच्चे छप्पर में आग लग गई। इस आग में 2 भैंसों की जलकर मौत हो गई। पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। गांव पचगांव निवासी कयूम ने बताया कि घर के साथ लगते कच्चे छप्पर में वह अपनी भैंसे बांधता था।

गत रात्रि करीब 10 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें बंधी हुई उसकी दोनों भैंसों की जलकर मौत हो गई। दोनों भैंसों की कीमत लगभग 2 लाख रूपए थी। कयूम ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।