झौपड़ी में लगी आग, 2 व्यक्ति व पशु झुलसे

IN8@तावडू…. उपमंडल के गांव चाहल्का में एक झौपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। झोंपडी में लगी आग में एक परिवार के 2 सदस्य सहित एक भैंस भी झुलस गई। वहीं इस आग के कारण घर में रखा लाखों रूपए का सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
गांव चाहलका निवासी इस्ताक ने बताया कि गांव के बाहर मकान के साथ उसने एक झोपड़ी बनाई हुई है। जिसमें अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। झोपड़ी के अंदर उनकी भैंस भी बंधी हुई थी, जिसे बचाने के चक्कर में वह व उसका पिता जुबैर झुलस गए। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरी झोंपडी जल कर राख हो गए।

जिससे झोंपडी में रखा लाखों रूपए का सामान जल कर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आई भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घायलों को उपचार के लिए निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।