टीवी पत्रकार की मौत पर टिप्पणी करने पर पत्रकारों में रोष

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलंदशहर ककोड़। टीवी चैनल के पत्रकार की कोरोना संक्रमण के चलते हृदय गति रूकने से मौत होने पर कोतवाली के गांव निवासी तथाकथित एडवोकेट की फेसबुक आईडी पर मृत पत्रकार के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर क्षेत्र के पत्रकारों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों में रोष व्याप्त है।

मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों को ट्वीट के माध्यम से की गई है। दो दिन पूर्व एक टीवी चैनल के पत्रकार की कोरोना संक्रमित होने पर हृदयगति रूकने से मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।