ट्यूबवेल से तीस हजार का सामान चोरी मोके पर जांच करने पहुंची पुलिस

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के चोला। चौकी के गांव नंगला वंशी निवासी पदमसिंह पुत्र चेतराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वृहस्पतिवार की रात उसकी ट्यूबवेल से समर समेत करीब तीस हजार का अन्य सामान चोरी हो गया।

तहरीर में बताया गया है।कि कुछ दिन पहले उसकी ट्यूबवेल के पास बाईक सवार दो युवक घूम रहे थे। जिनकी वीडियो उसने बना ली थी। पीड़ित ने दोनों बाईक सवारों पर चोरी करने की आशंका जताते हुए बाईक नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। चौकी प्रभारी संदीप तौमर ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।