डिवाइडर से टकराई बाइक तीन घायल

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर एनएचप्लाजा के निकट टायर फटने के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।।

मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहरूपुर निवासी संदीप अपने साथी मनोज व रवि के साथ पहासू तिराहे से बाइक सवार होकर गांव वापस लौट रहा था जैसे ही रोडवेज के निकट एनएच प्लाजा के निकट पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक का पिछला टायर फट गया ।

जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जाकर घुसी इसकी चपेट में आकर तीनों घायल हो गए पुलिस ने तीनों गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया