डीएम एवं एसएसपी ने जनपद में भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू के दौरान की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : डीएम रविन्द्र कुमार, एवं एसएसपी संतोष कुमार सिंह, द्वारा कोरोना कर्फ्यू के दौरान जनपद में भ्रमण कर कोविड़ नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु कस्बा गुलावठी सिकन्द्राबाद एवं काला आम चौराहे पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि थाना क्षेत्र में कंटेन्मेंट जोन में मार्किंग करते हुए प्रवेश निषेध अंकित किया जाए l

कंटेन्मेंट जोन में संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए आवागमन न होने दिया जाए जिस घर मे कोरोना पॉजिटिव आये हैं उसके बाहर चूने से गोला बना कर चिन्हांकन किया जाए इसके साथ ही कोरोना कर्फ्यू के दौरान मास्क का प्रयोग न करने वाले, सोशल डिस्टेंसिग का पालन न करने वाले अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वाले एवं कोविड़ नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करने जुर्माना वसूलने तथा अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाए l

तथा ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को स्वयं को अधिक से अधिक सुरक्षित रखते हुए अपनी ड्यूटी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया ।