डॉ. सुधीर अग्रवाल बने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला संरक्षक

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर-बुलन्दशहर। देश में शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए विगत सात वर्षों से निरंतर संघर्षरत देशव्यापी संगठन जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बुलन्दशहर में जिला संरक्षक की जिम्मेदारी शहर के वरिष्ठ चिकित्सक व सर्जन डॉ. सुधीर अग्रवाल को सौंपी गयी है।

डॉ. सुधीर अग्रवाल ने संस्था का आभार जताते हुए देशहित में इस महाअभियान का समर्थन व सहयोग करने का संकल्प लिया।रविवार को मेरठ से पधारे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के प्रभारी डॉ. रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें सुधीर नर्सिंग होम के संचालक एवं विश्व हिन्दू परिषद के विभाग अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का जिला संरक्षक घोषित किया गया।

संस्था के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमन्त सिंह, जिलाध्यक्ष आमोद कुमार, नगर संयोजक अनुज हिन्दू, उमेश चतुर्वेदी, विकास सिंह आदि पदाधिकारियों ने डॉ. सुधीर अग्रवाल को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देश में अंधाधुंध बढ़ती जनसंख्या निश्चित रूप से भारत की सभी समस्याओं की सबसे बड़ी जड़ है। सभी राष्ट्रभक्तों को केन्द्र सरकार से शीघ्रातिशीघ्र कठोरतम जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए पुरजोर माँग करनी ही चाहिए|