तराहवीयों में कुरान पाक मुकम्बल,कारी आदिल को किया सम्मानित

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जहांगीराबाद । रमजान मुबारिक पाक महीने में नगर की मस्जिदों चली रही तराहवियां का सिलसिला अब समापन की और शरू हो गया है। कई स्थानों पर चल रही तराहवियां में कुरान करीम मूकम्बल हो गया है।
नगर के मौहल्ला कायस्थबाड़ा अंसारी रोड स्थित अंसारियांन मस्जिद में चल रही तराहवियां में कुरान ए करीम को कारी मौ0 आदिल कादरी साहब ने 26 वे रमजान व 27 वी सब के दिन में मुकम्बल किया।

इस मौके पर । मस्जिद कमेटी ने उन्हे पगडी बांध व शाल उडा कर सम्मानित। इस मौके पर कारी आदिल कादरी सहाब ने कुरान पाक पर विस्तार से रोशनी डालते हुए फरमाया कि कुरान पाक को पढने व समझने के लिए संजीदा हो और कुरान पाक की तिलाबत करने के लिए अल्लाह ताला ने मुसलमान के लिए कुरान पाक को रमजान के महीने में हमारे लिए भेजा मुसलमान के लिए कुरान ए करीम से बडी नेमत कोई नही है।

उन्होने फरमाया कि कुरान पाक तहजीब व अच्छी राह दिखाता है और नेक रास्तों पर चलने की तौफीक देता है इस लिए हमे कुरान पाक को हर मुसलमान को पढना व उसे समझने के लिए संजीदा होना चाहिए जिससे लोगो को दीन की समझ आ सके, इस मौके पर दुआ कराकर अल्लाह से गुनाहों से तोबा करने व देश में अमन चेन की दुआ मांगी।

इसके अलावा बिलाल मस्जिद,नूर वफ़ान मस्जिद, कोठी नबाव साहब की मस्जिद, हकीमजी वाली मस्जिद समेत कई स्थानों पर तराहिवयां में कुरान पाक पुरा किया ।

इस मौके पर हाफिज उस्मान,हाफिज खलील अंसारी,पूर्व सभासद बुन्दू चौधरी, नसीर चौधरी, हाजी खालिद अंसारी, सुल्तान अंसारी, डॉ माजिद अंसारी, असलम अंसारी, डॉ फरजान साबरी,इरशाद अंसारी,हाजी रऊफ खां, छोटे पहलवान, सईद अब्बासी,मास्टर रिजवान साबरी, मास्टर उवैश अंसारी, अबरार चौधरी, सलमान अली,अखलाक अंसारी, गुलाम बारी, अल्तमश अंसारी, सालमु सैफी, शकील अहमद,सलाउद्दीन खां, अहमद सईद,इकरार अहमद, नोशाद मिस्त्री,अब्बास अंसारी, इकराम अंसारी, प्यारे भाई, मोहम्मद फाजिल समेत आदि मौजूद रहे। कुरान पाक मुकम्बल होने पर सभी को तबरुख तस्किम किया गया।