उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर तहसील डिवाई में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील डिबाई जनपद बुलंदशहर की नवीन कार्यकारणी का निर्विरोध चुनाव किया गया।

जिसमें जानकी प्रसाद लेखपाल को अध्यक्ष व कमल किशोर लेखपाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाशंकर वर्मा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष अख्तर खान लेखपाल को सचिव पवन कुमार को उपसचिव सतीश कुमार को कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार लेखपाल को लेखानिरीक्षक चुना गया है।