तुरंत बदला फुका ट्रांसफार्मर फिर से बिजली की रोशनी से जगमगा उठा दाऊदपुर गांव

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शासन की मंशा के अनुसार फुके हुए ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत बिजली घर चोला गांव दाउदपुर का ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदल गया। जिसमें विद्युत कार्यशाला बुलंदशहर के सहायक अभियंता शुभम त्यागी और अवर अभियंता अविनाश कुमार यादव की अहम भूमिका रही है।

जिससे प्रतीत होता है कि यह लोग अपना काम जिम्मेदारी पूर्वक कर रहे हैं। बीते दिन गांव दाउदपुर में शाम के समय अचानक ट्रांसफार्मर फूंकने से पूरे गांव में बिना लाइट के समस्या खड़ी हो गयी। जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया।

गांव के समाजसेवी अनिल सोलंकी ने व्हाट्सएप्प ओर 1912 पर सिकायत कर पी वी नंबर प्राप्त होने पर डायरेक्ट अधिकारियो से सम्पर्क कर तुंरन्त ट्रांसफार्मर बदलवाने की विनती की जिसमें अधिकारियो ने तुंरन्त संज्ञान में लेते हुए ट्रांसफार्मर को 27 घण्टे में बदल दिया। जिससे सभी दाउदपुर ग्राम वासियों ने अधिकारियों का धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया।