दिल्ली में कोरोना के 1,954 नए केस, मरने वालों की संख्या 4404 हुई

Spread the love

नयी दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,954 नए मामले सामने आने के साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,71,366 तक पहुंच गई। अगस्त में अब तक एक दिन में सामने आने वाला यह सर्वाधिक आंकड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 15 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से अब तक 4,404 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके मुताबिक, दिल्ली में वर्तमान में 14,040 ऐक्टिव केस हैं।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 76,472 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में शनिवार को संक्रमण के मामले 34 लाख के आंकड़े को पार कर गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 34,63,972 हो गए हैं। वहीं 1,021 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़ कर 62,550 हो गई है।