दिल्ली में चोरों के होंसले दिन प्रति दिन होते जा रहे है बुलन्द

Spread the love

iN8@ दिल्ली। दिल्ली में चोरों के होंसले दिन प्रति दिन बुलन्द होते जा रहे है| भलस्वा डेरी थाना एरिया के मुकुंदपुर में बीती रात चारो ने घर खंगाल दिया| जिस घर में चोरी हुई उस समय घर में कोई नहीं था| चोर गहने और बच्चों की फीस के लिए रखे पैसे चुरा ले गए। चुराए गए गहने और कैश की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही हैं।दरअसल मुकुंदपुर में रहने वाले गुलाम सरवर व हलील अहमद दोनों भाई लोकडाउन के दौरान अपने गृह राज्य झारखण्ड चले गए थे । दोनों का बेकरी का काम था लेकिन लोकडाउन के बाद ये अभी तक लौट नहीं पाए हैं। दोनों भाई घर के फर्स्ट फ्लोर व ग्राउंड फ्लोर पर अलग-अलग रहते थे। दोनो फ्लोर पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह लोगों को ताला टूटा हुए दिखाई दिया तो इनके नजदीकी रिश्तेदार को सूचना दी।

जिसका नाम मोहमद मकतिस आलम है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इन दोनों भाइयों ने फोन पर जो बताया उसके आधार पर दो से ढाई लाख रुपए की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।