दिल्ली सरकार लगा सकती है नाईट कर्फ्यू

Spread the love

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संकट (Corona) को देखते हुए दिल्ली सरकार नाईट कर्फ्यू लगा सकती है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने इस बारे में हाई कोर्ट में कहा कि दिल्ली में कोरोना संकट को देखते हुए रात में कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा रहा है।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कहा कि अभी सोच-विचार चल रहा है लेकिन अभी फैसला नहीं लिया गया है। दरअसल, हाईकोर्ट ने बाकी राज्यों में लगाए गए नाईट कर्फ्यू को लेकर दिल्ली सरकार से सवाल किया था। जिसके जवाब में केजरीवाल सरकार ने कहा कि अभी हम किसी तरह के कर्फ्यू लगाने के निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं।