दुकान खोलने पर मुकदमा

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के कोतवाली ककोड़ में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए कोतवाली पुलिस दिनभर गस्त कर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में लगी है।

कोतवाली के दरोगा रामवीर सिंह ने शनिवार को पानी की टंकी के पास शमसुद्दीन, वैर में राहुल सैनी व पवन के दुकान खोलकर भीड़ लगाकर बिक्री करने पर बीस अज्ञात समेत मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि उल्लंघन करने पर रोजाना कार्रवाई की जा रही हैं।