दुष्कर्म कराने के सहयोगियों को भेजा जेल

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के कोतवाली ककोड़।
के गांव निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया  26 जून को बाजार गई उसकी पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मालूम हुआ कि पुत्री को गांव निवासी सौरभ व प्रशांत अगवा करके ले गए।

शुक्रवार को पुत्री को गौतमबुद्धनगर से आरोपी के रिस्तेदार के यहां से बरामद किया।  घर आकर पुत्री ने पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी सौरभ ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना में प्रशांत , आशीष  अवजाल ने आरोपी का सहयोग किया।

पुलिस ने बुधवार को वैर अड्डे से आशीष पुत्र वृजलाल जाटवान ककोड़ तथा प्रशांत पुत्र मनवीर जाटवान वैर  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।