दुष्कर्म, मारपीट के आरोपियों पर धमकाने का आरोप

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के चोला क्षेत्र के गांव में पांच माह पूर्व घर में घुसकर युवक से मारपीट, विवाहिता से दुष्कर्म और फायरिंग करने के आरोपियों को पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित ने एसएसपी  को दिए पत्र और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आरोपियों से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।


गांव निवासी युवक ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि बीते साल पांच अक्टूबर को गांव के ही पिता पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, विवाहिता से दुष्कर्म और फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया था। परंतु चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। तथा मामले में जांच करने की बात करती रही। आरोपी मामले में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।