दूसरी पत्नी की हत्या कर पति फरार

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र निवासी मुस्कान ने दो साल पहले अपने पति को छोड़कर पहले से शादीशुदा अपने ही गांव के हसन के साथ निकाह कर लिया था। जिसकी कीमत मुस्कान को अपनी जान गवांकर चुकानी पड़ी।पहले पति को छोड़ गांव के ही विवाहित युवक से दूसरा निकाह कर रह रही महिला की पहली पत्नी से संबंध विच्छेद कराने को लेकर हुए विवाद के बाद गला दबाकर दूसरी पत्नी की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी है।

हालांकि हत्या से दो दिन पूर्व महिला से पति की बर्बरता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र के भूड़ इलाके में स्थित एक मकान में मुस्कान (25) पत्नी हसन निवासी वाजिदपुर खुर्जा का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। दरअसल, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र निवासी मुस्कान ने दो साल पहले अपने पति को छोड़कर पहले से शादीशुदा अपने ही गांव के हसन के साथ निकाह कर लिया था।

जिसके बाद आरोपी हसन व मुस्कान बुलंदशहर में एक किराये के मकान में रहने लगे थे। देर रात को मुस्कान की किराए के मकान में दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी गई और सब को छोड़ हत्यारोपी फरार हो गया।