प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। कौशांबी और इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ठगों ने दो अलग अलग युवकों के खातों से करीब 1 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीडि़तों को ठगी का पता चला। पीडि़तों ने संबंधित थाने में पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वैशाली सेक्टर एक की नीलपदम कुंज सोसायटी में लोकेश राठौड़ परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर सुबह करीब सवा पांच बजे बैंक की ओर से पांच मैसेज आए हुए थे। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके क्रेडिट कार्ड से पांच बार में एक लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई थी। आनन फानन में उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद बैंक और कौशांबी थाने में पहुंचकर तहरीर दी। उधर, नीतिखंड दो इंदिरापुरम निवासी नीतिश निगम के खाते से शातिर ठगों ने नौ बार में 90 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीडि़त को ठगी का पता चला। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो कार्ड उन्हीं के पास था। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। उनका आरोप है कि जब बैंक कि ओर से एक दिन में 40 हजार रुपये एटीएम से निकालने की लिमिट है तो 90 हजार रुपये पांच मिनट में कैसे निकल गए। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि दोनों पीडि़तों की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
लोनी: नशीले पाउडर की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार
IN8@ लोनी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात नशीले पाउडर की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।…
पत्रकार हत्याकांड: दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई,उठाएंगे जाएगें कड़े कदम: वीके सिंह
-शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के साथ सौंपा 10 लाख का चैैक -पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा: हड्डी तोड़ गोली घुमी…
तीसरी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में 1406 इकाईयों द्वारा 80224 करोड़ रूपये का होगा निवेश: वीके सिंह
-ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश आज दूसरे स्थान पर प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में…
