संपूर्ण जनपद गाजियाबाद में आगामी 31 अगस्त तक धारा 144 रहेगी लागू

Spread the love
  • उल्लंघन करने वालों पर जिला प्रशासन सख्ती के साथ करेगा कार्यवाही
  • जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने आदेश किया निर्गत

IN8 @ गाजियाबाद: गाजियाबाद में आगामी त्यौहारों ईद, रक्षाबंधन जन्माष्टमी आदि एवं कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय के द्वारा संपूर्ण जनपद गाजियाबाद में आगामी 31 अगस्त तक धारा 144 लागू की गई है। इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि संपूर्ण जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने एवं सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आगामी 31 अगस्त तक धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा जनपद में धारा 144 का उल्लंघन किया जाएगा तो संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत जिला प्रशासन कठोरतम कार्यवाही प्रस्तावित करेगा।