प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के बहरामपुर अंडरपास के निकट बाइक व कार शोरूम के मालिक की कार से दो स्कूटी सवार बदमाश चार लाख 83 हजार रुपये से भरा बैग ले भागे। पीडि़त अपने कार चालक के साथ रेहड़ी से फल खरीदने उतरा था। पीडि़त ने 100 नंबर पर पांच बार कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विजय नगर के बुद्ध विहार निवासी रनवीर का नोएडा के सेक्टर-62 में बाइक शोरूम और इंदिरापुरम में कार शोरूम है। रनवीर ने बताया कि वह बुधवार शाम सात बजे अपने चालक जितेश के साथ सेक्टर-62 से घर लौट रहे थे। कार में नकदी से भरा बैग रखा था। बहरामपुर अंडरपास के निकट उन्होंने खरबूजा खरीदने के लिए कार रोक ली। वह अपने चालक के साथ कार से बाहर आ गए। इस दौरान दो स्कूटी सवार बदमाश कार में रखा बैग निकालकर भाग गए। पास से गुजर रही एक महिला ने उन्हें तुरंत घटना के संबंध में बताया। इसके बाद उन्होंने अपने चालक के साथ पैदल ही स्कूटी सवारों का पीछा किया। आरोपित एनएच नौ से डीपीएस की तरफ भाग गए। करीब 500 मीटर पीछा करने के बाद जब वह हाथ नहीं आए तो पीडि़त ने 100 नंबर पर कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इस दौरान उन्होंने डीपीएस स्कूल के कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे एसएसपी कलानिधि नैथानी से घटना की शिकायत की। एसएसपी ने फौरन विजय नगर पुलिस को बदमाशों की तलाश करने को कहा। पुलिस ने संभावित मार्गों की नाकाबंदी कर दी बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन बदमाशों का कहीं सुराग नहीं लग सका। विजयनगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Posts
बिजली का दुरूपयोग दिया दंड,आरटीओ में गैर हाजिर मिले 19 अधिकारी-कर्मचारी
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण काल के चलते सरकारी विभागों में कार्यप्रणाली की रोजाना अब परत खुल…
लोनी के वार्ड4 में आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अनिल कुमार भार्गव को चुना गया
प्रमोद शर्मा । लोनी के वार्ड न.4 में 5 अगस्त को न्यू विकास नगर में आरडब्ल्यूए में अध्यक्ष पद का…
क्रिसमस और नववर्ष पर नहीं चलेगी मनमानी, बिना लाइसेंस के शराब पार्टी पर होगा एक्शन
-आबकारी अधिकारी ने बार रेस्टोरेंट अनुज्ञापियों के साथ किया मंथन, शराब तस्करों के खिलाफ रुपरेखा तैयार गौतमबुद्ध नगर। क्रिसमस पर्व…
