IN8@गुरुग्राम….. नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निगमायुक्त विनय प्रताप सिह द्वारा गठित इनफोर्समैंट टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। टीमों द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत निर्माणों, निगम भूमि से अवैध कब्जों तथा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम के ज्वाईंट कमिश्रर जितेंद्र कुमार गर्ग की अगुवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में धर्म कालोनी क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। इस मौके पर ईई सुंदर सिंह, एई दिनेश कुमार व प्रेम सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। ज्वाईंट कमिश्रर जितेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह के आदेश के अनुसार नगर निगम सीमा में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पूर्व नगर निगम गुरूग्राम से बिल्डिंग प्लान स्वीकृत करवाना अनिवार्य है। बिना बिल्डिंग प्लान स्वीकृति के किए जाने वाला निर्माण व कॉलोनाईजेशन अवैध है तथा उन पर नगर निगम गुरूग्राम द्वारा कार्यवाही की जाती है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के प्लॉट, मकान या दुकान की खरीद-फरोख्त से पूर्व उसके बारे में जानकारी अवश्य प्राप्त करें। अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त ना करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी जारी रखेगा।
Related Posts
पेट्रोल पंप मैनेजर से रिवाल्वर की नोंक पर लूटे 8 लाख 5 हजार
बाइक को गाड़ी से टक्कर मार छीना रुपयों से भरा बैगIN8@ जींद, : दोपहर बाद उचाना के शिवानिया स्कूल के…
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बंधवाड़ी फ्लाई ओवर बनकर तैयार
IN8@गुरुग्राम….एक साल पहले शुरू किए गए बंधवाड़ी फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यहां सिर्फ फिनिशिंग का…
गुरुग्राम में दिन दहाड़े युवक को गोलियों से भूना
IN8@गुरुग्राम….फिरोज गांधी कॉलोनी सोमवार दोपहर गोलियों की आवाज से गूंज उठी। इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने कार सवार 24 वर्षीय…
