धार्मिक अनुष्ठान में गया युवक लापता


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़/ चोला। थाने के गांव बड़ौदा निवासी सतपाल सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका पुत्र जितेन्द्र सिंह उर्फ सैन्की गांव मे हुए धार्मिक अनुष्ठान में लगा हुआ था।

12 अक्टूबर को जितेन्द्र अचानक लापता हो गया। पीड़ित ने पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।