नजफगढ़ गैंगवार: एक लाख इनाम के बदमाश गिरफ्तार

Spread the love

IN8@ दिल्ली। पिछले दिनों इन नजफगढ़ में गैंगवार के मुख्य आरोपी एक लाख इनाम के बदमाश ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट स्पेशल सेल डीसीपी मनीष चंद्रा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विक्रम दहिया की टीम ने गुजरात के सूरत से मकोका में गिरफ्तार किया।

दिल्ली के नजफगढ़ और हरियाणा झज्जर गैंगवार के मास्टरमाइंड ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा काफी लंबे समय से यह फरार चल रहा था। जिसके पास से एक ऑडी कार भी बरामद हुई है। जिसकी तलाश दिल्ली पुलिस को काफी लंबे अरसे से थी। ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।